ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमओ डा.एनआर वर्मा द्वारा टीबी मरीजों को कंबल एवं पौष्टिक पोटली का वितरण कर सामूहिक प्रयास से टीबी उन्मूलन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कुल 50 टीबी मरीजों को कंबल (पोटली) वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को न केवल आवश्यक सहयोग प्रदान करना था, बल्कि समाज में टीबी मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करना भी रहा।
मुख्य अतिथि सीएमओ डा. एनआर. वर्मा ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को सामूहिक प्रयास और जनसहयोग से पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से उपचार को नियमित रूप से पूरा करने और जागरूकता फैलाने की अपील की। इस अवसर पर समाजसेवी हनुमंत आभूषण निर्माता फर्म एवं सरस्वती शिशु मंदिर के व्यवस्थापक राजकुमार सेठ के नेक कार्यों की सराहना की गई। क्षेत्र में गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं और सामाजिक सेवा के लिए जाने जाते हैं। जैसा कि आज समाजसेवी राजकुमार सेठ के पुत्र की पुत्री काश्वी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उन्होंने टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरण करने का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पूरे परिवार के साथ किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद, भाजपा नेता अनिल राय, ठेकमा प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. वीरेंद्र कुमार, डा. बृजभूषण सिंह, डा. मृत्युंजय सिंह, डा. महेंद्र राय, डा.एमएन प्रजापति, नवीन राय, विलास राय, अनिल राय, राजकुमार सेठ, मनोज कुमार सेठ, सरोज कुमार सेठ, हनुमंत सेठ, सुशीला देवी, बीसीएम नीलम कुमारी आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-एमके राय