सीएम ने किया आरक्षियों के लिए आवासीय भवनों का लोकार्पण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सचिवालय के लोकभवन स्थित ऑडिटोरियम से पुलिस विभाग के 144 आवासीय, अनावासीय भवनों का वर्चुअली लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सचिवालय के लोकभवन स्थित ऑडिटोरियम से पुलिस विभाग के 144 आवासीय, अनावासीय भवनों का वर्चुअली लोकार्पण किया गया। जनपद के 3 थानों के कुल 96 कर्मियों के लिए हास्टल, बैरक एवं विवेचना कक्ष का लोकार्पण किया गया। थाना तबहबरपुर में 40 कर्मियों के लिए हास्टल, बैरक एवं विवेचना कक्ष, थाना देवगांव में 40 कर्मियों के लिए हास्टल, बैरक एवं विवेचना कक्ष तथा थाना बरदह में 40 कर्मियों के लिए हास्टल, बैरक एवं विवेचना कक्ष का लोकार्पण किया गया। थाना तहबरपुर में उक्त कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *