फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पौध रोपण कार्यक्रम बृहद रूप से प्रदेश भर में हो इसके लिए रविबार को मुख्यमंत्री की आन लाइन वीसी का कार्यक्रम रखा गया था जिसमे जंन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से सीधा संवाद कर सकें। इसी कार्यक्रम के लिए फूलपुर ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सभागार में ब्लाक क्षेत्र के ग्राम प्रधान, सफाईं कर्मी, रोजगार सेवक, खंड विकास अधिकारी, सहायक बिकास अधिकारी पंचायत, लेखाकार शामिल हुए। अधिकारियों, कर्मचारियों ने सीधा संवाद को सुना। मुख्यमंत्री ने सभी से कहा कि एक पौध मां के नाम लगायें। पर्यावरण को बचाने के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं।
ऑनलाइन कार्यक्रम समाप्ति के बाद खण्ड विकास अधिकारी फूलपुर इशरत रोमेल ने उपस्थित ग्राम प्रधान सफाईं कर्मी रोजगार सेवकों अन्य ग्रामीणों से ब्लॉक क्षेत्र में सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को हर हाल में पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और शुद्ध वातावरण के लिए पौध अवश्य लगायें। आगामी नौ जुलाई को प्रातः सात बजे से पौध रोपण का कार्य किया जायेगा।
इस अवसर पर खंड प्रेरक अनूप मौर्य, ममता श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार, सन्देश कुमार, रिंकू, अशोक कुमार, सुबाष यादव, अध्यक्ष सफाईं कर्मचारी संघ आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय