नवनिवार्चित भाजपा जिलाध्यक्ष का सफाई कर्मियों ने किया स्वागत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया इस दौरान कर्मियों द्वारा राम जानकी मूर्ति व मालश्री का पौधा भेंट किया गया।
अपने स्वागत से अभिभूत नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी साथियों द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन लगातार किया जाता रहा है आप लोग निष्ठापूर्ण अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं इसी तरह अपने जनपद का नाम रोशन करते रहिए जो भी दिक्कतें परेशानी होगी हम आप लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे। विकासखंड पल्हना ग्राम पंचायत कटाई पहुंच कर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की तरफ से जिलाध्यक्ष सीपी यादव अपने साथियों के साथ माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह व पौध भेंट किया गया। नवनिवार्चित जिलाध्यक्ष द्वारा पैतृक आवास पर पौध लगाया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव जिला महामंत्री ओंकार नाथ, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जिला संगठन मंत्री अखिलेश, जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव, पल्हना ब्लॉक अध्यक्ष रामाकांत यादव व ब्लॉक के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *