अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्वच्छता पखवाड़े के दृष्टिगत लोहिया नगर वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंगलवार को नगर पंचायत अतरौलिया में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़े के दृष्टिगत अधिशासी अधिकारी डॉ.लव कुमार मिश्रा के निर्देश पर सफाई नायक राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में यूनियन बैंक रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की गई जिसमें सड़क की पटरियों पर घास फूस की साफ सफाई की गयी। वहीं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई कराया गया। लंबे समय से साफ सफाई व जलजमाव की समस्या से जूझ रहे लोगो को राहत मिली। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करने की सलाह दी गयी। इस मौके पर सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद