पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में श्रमदान कर की गयी सफाई

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में स्वच्छता ही सेवा के तहत एक दिन एक घंटे एक साथ महावीर घाट वार्ड नंबर 12 सिधारी पश्चिमी में सामूहिक श्रमदान किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम प्रियंका सिंह, कर निर्धारण अधिकारी धर्मवीर सोनी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक दिनेश वर्मा, डीपीएम स्वच्छ भारत मिशन संत कुमार, आरआई हरिश्चंद्र, सभासद, आईटीसी मिशन सुनहरा कल से अर्बन कॉर्डिनेटर विपिन राय, समस्त सफाई नायक, नगर पालिका स्टाफ, मोहल्ला समिति के सदस्य, सफाई मित्र एवं स्थानीय नागरिकों ने सफाई अभियान में भाग लिया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर स्वच्छता के प्रति इस विशेष अभियान ने एकता और सहयोग का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
पवई प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय विकास खंड के ग्राम सभा रामपुर कलां में ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी के साथ सफाई कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पंचायत सहायक एक साथ मिलकर विभिन्न स्थानों एवं मार्ग की स्वच्छता अभियान चलाया और साफ सफाई की। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी लालजी, प्रधान जयप्रसाद सिंह, आशा रेखा तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रतिमा तिवारी, सत्यदेव यादव सहित एक दर्जन सफाई कर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *