अतरौलिया में चला स्वच्छता अभियान

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। डेंगू मलेरिया की रोकथाम हेतु नगर के कई वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अतरौलिया नगर पंचायत में मंगलवार को अधिशासी अधिकारी लव कुमार मिश्रा के निर्देश पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। डेंगू मलेरिया के बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए पूरे जनपद में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में नगर के लोहिया नगर वार्ड समेत कई वार्डों में साफ सफाई की गई। इस दौरान चूने ब्लीचिंग का छिड़काव, नालियों की साफ-सफाई तथा पॉलिथीन को एकत्रित किया गया। सफाई नायक राधेश्याम सिंह ने बताया कि नगर के वार्ड नंबर 3 तथा 4 में सफाई अभियान चलाया गया। डेंगू मलेरिया के रोकथाम हेतु एक नवंबर से 15 नवंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नगर के सभी वार्डों में साफ सफाई की जाएगी तथा चूने ब्लीचिंग का छिड़काव व फांगिंग भी कराई जाएगी। इस मौके पर नगर के सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। फूलपुर संवाददाता के अनुसार फूलपुर व माहुल दोनों ही नगर पंचायतो में सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई की गयी। इस दौरान सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *