सामूहिक विवाह को लेकर सफाई कर्मियों ने की सफाई

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरांे पर की जा रही है। समाज कल्याण विभाग द्वारा 251 जोड़ों की शादी के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं।
आईटीआई मैदान में 25 नवम्बर को समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर विभाग द्वारा तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। सामूहिक विवाह को लेकर पल्हली ब्लाक के सफाई कर्मचारियों द्वारा गुरुवार को पूरे ग्राउण्ड की साफ-सफाई की गयी। 25 नवम्बर को समाज कल्याण विभाग से 251 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जायेगा। जिसे लेकर सहायक विकास पंचायत उमाकांत पाठक की देखरेख में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा मैदान की साफ सफाई की गयी। तथा दवाओं का छिड़काव किया गया। सफाई अभियान में सीपी यादव गुलाब चौरसिया, अनिल मौर्या, अभय चौहान, सुनील यादव, रामाश्रय कुमार, रतन यादव आदि लोग शामिल रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *