नगर क्षेत्र में छठ पर्व पर घाटों की हुई सफाई

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आस्था के महापर्व छट पूजा पर साफ सफाई का कार्य तेज गति से किया जा रहा है शनिवार को कदम्ब घाट पर सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई की गयी।
छठ पर्व पर घाटों की साफ सफाई को लेकर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने नगर क्षेत्र के कई घाटों का निरीक्षण किया था इस दौरान उन्होने घाटों की सफाई कराने का अधिनस्त अधिकारियों को निर्देश दिया था। जिलाधिकारी ने घाटों की सफाई व लाइट व्यवस्था सही करने साथ ही प्रत्येक घाट पर नावों की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में शनिवार को नगर क्षेत्र के घाटों की सफाई तेज गति से प्रारम्भ हो गयी। शनिवार को नगर क्षेत्र के कई घाटों की सफाई की गयी। सफाई कर्मचारियों द्वारा नगर क्षेत्र में स्थित कदम्ब घाट की साफ-सफाई की गयी इस दौरान कई सफाई कर्मचारी लगे थे। इसके साथ ही गौरी शंकर घाट, भोला घाट, सिधारी घाट, मोहटी घाट व अन्य घाटों की सफाई की गयी। छट पर्व पर बाजारों में रौनक बढ़ गयी है। चौक क्षेत्र में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। व्यापारी बाहर से गन्ना मगवांकर बिक्री के लिए लगाये हुए हैं इसके साथ ही तरह तरह के फल फूल की दुकाने की सजायी गयी है। पूजा सामग्री को खरीदने के लिए महिलाओं के साथ पुरुष व बच्चों की भीड़ देखने को मिल रही है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *