लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी मंडल देवगांव-सिधौना में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को ग्राम पंचायत कलीचाबाद में स्थित अमृत सरोवर तालाब पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा घाटों की सफाई कर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। पीपल के वृक्ष का पौधा अशोक सिंह मार्टिनगंज प्रभारी व अवधराज यादव मंडल अध्यक्ष के हाथों रोपित कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
अशोक सिंह ने कहा कि स्वच्छता एवं वृक्ष के जीवन में बड़ा महत्व है। इस पर लोगों को जागरूक किया गया। मंडल अध्यक्ष अवधराज यादव ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। संयोजक आशीष कुमार सिंह व मंडल महामंत्री राजेश सिंह के नेतृत्व में उपरोक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ऋषिकेश सिंह, डॉ.गणेश सिंह, जगदीश सिंह, ग्राम प्रधान बोधराज सरोज, सत्य प्रकाश सिंह, घनश्याम श्रीवास्तव, महेंद्र यादव आदि कार्यकर्ता एवं गांव के लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद