डीएम के आगमन से पूर्व हुई सफाई

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी 25 नवम्बर को जिलाधिकारी का तहसील मुख्यालय फूलपुर ब्लाक मुख्यालय के निरीक्षण की खबर प्राप्त होने के बाद ब्लाक मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
तहसील मुख्यालय फूलपुर के सामने लखनऊ बलिया मार्ग के किनारे जहां पवई ब्लाक के सफाईं कर्मी सहित नगर पंचायत फूलपुर द्वारा साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा वहीं ब्लाक मुख्यालय फूलपुर के आवासीय परिसर सहित ब्लाक कार्यालय गेट के आसपास एडीओ पंचायत फूलपुर चन्द्रप्रकाश दुबे द्वारा सफाईं कराया जा रहा है। वहीं ब्लाक मुख्यालय के प्रांगण में कम्पोस्ट पिट की खुदाई करा दी गयी है। क्षेत्रवासी बतीस बहादुर, सुबास, अमित सिंह, चन्द्रभान, बिनोद यादव ने कहा कि जितनी तत्परता से वर्तमान समय मंे साफ सफाई कराई जा रही है इसका चौथाई समय कर्मचारी देते तब भी गांव और कार्यालय सदैव स्वच्छ रहता। काश! हर दिन अधिकारियों का आवागमन होता तो गांव आदि स्वच्छ रहते।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *