बाबा साहब जयंती की पूर्व संध्या पर की गयी सफाई व जलाये गये दीप

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह और नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में मेहता पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा की साफ सफाई की गई और सायंकाल दीप प्रज्वलन किया गया।
जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 13 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर बाबा साहब को समर्पित स्थान, स्मारकों एवं प्रतिमाओं की साफ-सफाई और दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया। 14 अप्रैल को बाबा साहेब के जयंती सभी बूथों पर मनाई जाएगी बाबासाहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा होगी, साथ ही संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा और मिष्ठान वितरण किया जाएगा।
अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार अंबेडकर जयंती की पूर्व संघ्या पर भोराजपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्रम प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र के रमाकांत मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की और दीप प्रज्वलित कर बाबा साहब को नमन किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार/आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *