फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर ब्लाक क्षेत्र के गुवाई ग्राम पंचायत निवासी वीरेंद्र प्रजापति शाम को बाइक से अपने घर जा रहे थे पल्थी बाजार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रुप से घायल हो गये। उन्हे उपचार के लिए जौनपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गयी।
फूलपुर ब्लाक क्षेत्र के गुवाई ग्राम पंचायत निवासी वीरेंद्र प्रजापति 40 पुत्र मगरू ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरियापुर में सफाईं कर्मी पद पर तैनात थे। तैनाती के गांव दरियापुर से निकलकर पल्थी बाजार में साग सब्जी लेकर पल्थी हुब्बीगंज मार्ग पर वाईक से अपने घर गुवाई जा रहे थे कि शाम कोे पीछे से आ रहे वाहन की चपेट आकर बुरी तरह जख्मी हो गए अगल बगल के ग्रामीण घरवालो को सूचित कर शाहगंज प्राइवेट अस्पताल ले गए जहाँ गम्भीर अवस्था देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया परिजन जौनपुर ले जा रहे थे कि रास्ते मे मृत्यु हो गयी। दुर्घटना में वीरेन्द्र प्रजापति के आकस्मिक निधन की सूचना पर विकास खण्ड परिवार व सफाईं कर्मचारी संगठन ने ब्लाक परिसर में शोक सभा का आयोजन कर मृत साथी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना ब्यक्त की। मृतक वीरेंद्र ही परिवार का एक सहारा था मृतक का एक आठ वर्षीय पुत्र है। इस अवसर पर अनूप मोर्य, ममता श्रीवास्तव, सन्देश कुमार, अखिलेश, अशोक, ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार, राजेश यादव, शैलेन्द्र सहित अन्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय