आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में पर्यावरण एवं हमारा स्वास्थ्य विषय पर एकांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया एवं एकांकी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी को जागरुक किया।
एकांकी प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों (गांधी सदन, टैगोर सदन, कलाम सदन व राधाकृष्णन सदन) के छात्रों ने प्रतिभाग किया एवं एकांकी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी को जागरूक किया। इस प्रतियोगिता में टैगोर सदन के नैतिक त्रिपाठी एवं उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें प्रधानाचार्य डॉ रणधीर सिंह ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ रणधीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण ही जीवन का मूल है, इसलिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कर सामान्य जनों को जागरूक करें। बलवंत कुमार श्रीवास्तव ने पर्यावरण संरक्षण से होने वाले लाभ के विषय में सभी को अवगत कराया। इस कार्यक्रम में सुनील कुमार पाण्डेय, अमित कुमार सिंह, कुंवर बलवीर सिंह, यशवंत प्रताप सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, दिनेश कुमार सिंह, डॉ बबीता सिंह, डॉ रीना सिंह ,उमा माधवी, अखिलेश वर्मा, रोहित मौर्य आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय कुमार सिंह ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार