नगरवासियों ने पुरानी कोतवाली के पास खेली जमकर होली

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। होली पर्व पर बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली सभी लोग अपने अपने जरुरत के सामानों की खरी दारी की तथा कुछ जगहों पर लोगों ने होली खेलकर खूब आनंद अठाया।
होली के एक दिन पूर्व बाजारों में रौनक देखने को मिली मिठाईयों की दूकानों पर सभी लोग मिठाई की खरीदारी करते देखे गये। इसके साथ ही रंगों की दूकानों पर पर भी खरीदारों की भीड़ दखनें को मिली। होली के एक दिन पूर्व पुरानी कोतवाली स्थित सूर्यकुमार सिंह उद्यान के पास लोग डीजे की धून पर खूब थिरके और एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *