रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के डिवाइडर पर सोमवार को स्ट्रीट लाइट लगने से लोगो मंे प्रसन्नता है। लाइट लगने से सड़को पर भी उजाला होगा।
रानी की सराय कस्बे के काशीदास मंदिर से लेकर ब्लाक मुख्यालय तक पहले चक्र मंे स्ट्रीट लाइट लगाने का क्रम सोमवार को शुरु हो गया। देर शाम तक सभी लाइटें लग भी गई। लाइट लगने से डिवाइडर के दोनो तरफ की सड़को पर उजाला होगा ही साथ ही पोल में तिंरगा उजाला होगा। स्ट्रीट लाइट लगने पर अंबुज गुप्ता, संतोष कुमार, ऋषभ चौरसिया आदि ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि बाजार के अन्य हिस्सों में भी ऐसे ही उजाले की व्यवस्था हो जाय तो और बेहतर होगा।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा