रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे में स्थित डाकघर में आधार कार्ड न बनने से नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक माह से नागरिक डाकघर का चक्कर काट रहे हैं।
आधार कार्ड की अनिवार्यता से सभी के साथ छात्रों के लिए ज्यादा आवश्यक है। फार्म भरने से लेकर छात्रवृत्ति आदि में संस्थाओं द्वारा मांग की जा रही है। छात्रों के अभिभावक समेत जब आम जनमानस रानी की सराय डाकघर में पहुंचते हैं तो पता चलता है कि इस समय नही बन रहा है। हालांकि जुगाड़ के सहारे बनाने वाले कस्बे में सक्रिय हैं परंतु यहां आर्थिक क्षति लोगों को उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के सुनील राय, अजीत राय, विमलेश कुमार, राघवेंद्र सिंह आदि ने जिला प्रशासन से आधार कार्ड बनाने हेतु व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा