आपसी सौहार्द्र का त्योहार है क्रिसमस: राजेंद्र प्रसाद यादव

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हरबंशपुर स्थित सर्वाेदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बुधवार को ईशा मसीह के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने ईसा मसीह के जन्म दिवस को मूर्त रूप में प्रस्तुत किया। साथ ही साथ बच्चों द्वारा क्रिसमस के त्योहार पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर सेण्टाक्लॉज द्वारा बच्चों को उपहार वितरित किया गया जिससे बच्चे अति उत्साहित हो गये।
संस्था के संस्थापक प्रबन्धक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस का त्योहार आपसी सौहार्द्र का त्योहार है। उन्होंने कहा कि हमें ईशा मसीह के आदर्शों पर चलना चाहिए जिससे हमारा सर्वांगीण विकास होगा। सर्वाेदय पब्लिक स्कूल के उपप्रधानाचार्य संजय कुमार विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस का त्योहार एकजुटता का त्योहार है। हमें ईशा मसीह के आदर्शों के अनुसार सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए और सभी लोगों के हित के विषय में अग्रसर होना चाहिए। इस अवसर पर समस्त अध्यापक एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *