आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के बैनर तले शहर में 12 नवंबर को चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा और 13 नवंबर को राहुल प्रेक्षागृह सिधारी में बृहद कायस्थ सम्मेलन और सांस्कृतिक आयोजन का आयोजन किया जायेगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के महामंत्री जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि 12 नवंबर शनिवार को दोपहर 12 बजे पूरे शहर में चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा और 13 नवंबर रविवार को सुबह 9 बजे राहुल प्रेक्षागृह सिधारी में बृहद कायस्थ सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार