ईद पर सजी चिप्स पापड़ की दुकानें, खरीददारी तेज

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रमजान माह में रोजेदार की शनिवार की शाम बाजारों में काफी भीड़ रही। महिलाएं भी बाजार से चिप्स सेवई पापड़ खरीदती दिखाई दी।
ईद का पर्व जैसे-जैसे करीब आ रहा है वैसे बाजारों में रौनक बढ़ रही है। ईद पर कपड़ा सिलकर देने से टेलरों ने हाथ खड़ा कर दिया है। ऐसे में लोग रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर रेडीमेड कपड़ा खरीद रहे हैं। रमजान माह का दूसरा असरा चल रहा है। मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में अभी से सेर्वइं की खुशबू आनी शुरू हो गई है। ग्रामीण अंचलों में महिलाएं खरीददारी के लिए बाजारों में पहुंच रही हैं। बुजुर्ग बच्चे साथ ही पूरे परिवार के लिए नए-नए कपड़े खरीदे जा रहे हैं। बरदह के मशहूर टेलर अकबर और मुन्ना ने बताया कि अब तो ईद का कपड़ा सिलकर देने का मौका ही नहीं है। पहले से काम का बोझ इस कदर है कि चांद रात तक मौका नहीं मिलने वाला। वहीं गोविंद स्वीट हाउस के संचालक ने बताया कि रोजा इफ्तार से पूर्व लोगों की भीड़ घूमती है। जलेबी खस्ता समोसा पापड़ आदि की बिक्री तेज हो गई है।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *