आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दीपावली को लेकर बच्चों में उमंग दिखने लगा है। धनतेरस की पूर्व संध्या पर राहुल चिल्ड्रेन इंग्लिश मीडियम एकेडमी रैदोपुर के प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 5 से 8 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल की सदस्य रीता प्रजापति ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 8वीं की छात्रा आदिति मौर्या, साक्षी, प्राप्ति प्रथम तथा 6वीं की छात्रा अनय तिवारी, दिव्यांशी गुप्ता, इच्छा सिंह तथा आराध्या द्वितीय स्थान और 7वीं की छात्रा आराध्या, श्रुति उपाध्याय तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीनू राय एवं सभी अध्यापक- अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार