विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद भर के विद्यालयों में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित प्रतियोगिताओं आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र, छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
शहर स्थित प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज में बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों के साथ ही अभिभावको ने भी खरीदारी करके मेले का आनन्द उठाया। बाल मेले का उद्घाटन विद्यालय के प्रबन्धक रमाकान्त वर्मा एवं प्रधानाचार्य ध्रुवचंद मौर्य ने संयुक्त रूप से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ किया। इस मौके पर सतीश चंद यादव, संदीप सिंह, पंकज श्रीवास्तव, सुग्रीव प्रसाद प्रमोद कुमार, अभिजीत यादव अप्पू सरोज, प्रदीप कुमार गौतम रमेश मिश्रा, पंकज ठाकुर अश्वनी कुमार, नीतू सिंह, विनीता सिंह, सरिता पांडेय, संजू सिंह रूचि श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।
इसी क्रम में सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गोविंद दुबे विद्यालय के मैनेजर डीपी मौर्या, प्रधानाचार्य राम नयन मौर्या एवं डायरेक्टर नरेंद्र कुमार यादव ने संयुक्त रूप से पंडित जवाहरलाल नेहरु जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्रा खुशी यादव एवं जया मिश्रा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर आनंद मौर्य, राहुल तिवारी, शरद गुप्ता, किशन यादव, नमिता यादव, धीरेंद्र मोहन, रोहित विश्वकर्मा, आदित्य मिश्रा, आरसी मौर्या, ओमकार यादव, अरुण कुमार, दिनेश यादव, अजय यादव, राजेश यादव, किरण यादव, पद्मजा पाल सिंह, सरिता मिश्रा, अनामिका पांडेय आदि उपस्थित रहीं।
फरिहा संवाददाता के अनुसार निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहां, मनराजी देवी स्मारक इन्टर कालेज रेलवे क्रॉसिंग यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल अभिनय पब्लिक स्कूल अमौड़ा मोहदीन विनायक गु्रप ऑफ कालेजेज विद्यालयों में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बाल मेले में बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों के इटैलियन, चाइनीज और अपने देश के साउथ का फास्ट फूड वाला स्टाल आकर्षण का केंद्र बना रहा। स्कूल के प्रबंधक अब्दुल्ला ने शिक्षकों, शिक्षिकाओं और अभिभावकों का आभार प्रकट करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार पंडित जवाहरलाल नेहरू के 133वें जन्मदिन के अवसर पर एसडी ग्लोबल स्कूल भगवानपुर मदियापार में विद्यालय के बच्चों द्वारा हर्षाेल्लास के साथ बाल दिवस मनाया गया। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए जहां अध्यापक व विद्यालय के बच्चों ने जमकर खरीदारी की। विद्यालय के डायरेक्टर राधेश्याम यादव ने बताया कि आजादी के बाद देश की बागडोर संभालने वाले पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। इस मौके पर प्रिंसिपल अनीता यादव, प्रदीप यादव ,कमलेश ,ज्योति प्रकाश, रूद्र प्रताप, धर्मेंद्र, आकांक्षा यादव, सरिता यादव, यशोदा, पूजा आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में धनंजय पब्लिक स्कूल जगदीशपुर अतरौलिया में पंडित जवाहरलाल नेहरु का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य अजय पांडेय, प्रबंधक प्रभाकर तिवारी, प्रधानाचार्य रुचि तिवारी, बृजेश, अरविंद, जया, जयराम तिवारी, प्रियंका, सपना आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में आर्य शिशु बाल विद्या मंदिर अतरौलिया, माँ सरस्वती लाइब्रेरी, कैलाशी महिला विकास समिति द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय ध्यानीपुर लोहरा में बच्चों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को टॉफी बिस्कुट पेंसिल कलम के साथ मिठाइयां भी बांटी गई।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार एमएम इंग्लिश पब्लिक स्कूल बनारपुर में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने बाल मेले का आयोजन किया जिसका उद्घाटन विद्यालय के सह प्रबंधक तथा समाजसेवी फैजान अहमद द्वारा किया गया। उनके साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन अबुल्लैस खान, उप प्रधानाचार्य मिर्जा आसिफ बेग, कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार, योगेंद्र यादव, शफीउर्रहमान, शैलेंद्र सिंह, रवि कुमार, चंदन प्रजापति, शकीला अंसारी, अनीता सिंह, गुलशमन आरिफ, प्रीति मौर्य, ज़ेबा फिरदौस, शीज़ा बानो, हिना साहनी, अनीता सरोज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *