ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपसभापति उप चीनी मिल संघ लिमिटेड, ऋषिकांत राय संजीव सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन, वेद प्रकाश राय संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा उतर प्रदेश शासन ने भी शिरकत की। सभी ने बच्चों की शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज कुमार मिश्रा सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक मंडल आजमगढ़, राजीव पाठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़, और अजय तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी ने भी अपने विचार रखे।
प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कार्यक्रम का संयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें नृत्य, गीत, और नाटक शामिल थे। बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते हुए स्कूल की उपलब्धियों की सराहना की गई।
वेद प्रकाश ने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो हमें आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने में मदद करती है। उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि स्कूल का यह आयोजन बच्चों के लिए एक अच्छा अवसर है अपने प्रतिभा को दिखाने का। राजीव पाठक ने कहा कि स्कूल की यह उपलब्धि सराहनीय है और वे आगे भी स्कूल के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा अजय तिवारी ने कहा कि स्कूल का यह आयोजन बच्चों के लिए एक अच्छा अनुभव होगा और वे आगे भी स्कूल के साथ जुड़े रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षक ने किया।
इसी के साथ ठेकमा विकास खंड के भगवानपुर गांव में अपने रिश्तेदार एम के राय प्रबंधक एवं राज बहादुर राय के घर जाकर कुशलक्षेम की जानकारी लिया।
इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक, भाजपा मंडल अध्यक्ष शरद राय, बृजेश राय, नवीन राय, अरुण उपाध्याय, पंकज राय, हरैया ब्लाक से आरपी प्रदीप तिवारी, अंकुर, प्रदीप राय, संदीप राय, अमृत राय, राजेश राय, अंकुर राय, प्रदीप राय, प्रदीप तिवारी, रंजीत राय, आशुतोष राय, वरिष्ठ डायट प्रवक्ता संदीप राय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-एमके राय