संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के पैराडाइज कान्वेंट स्कूल फत्तनपुर सरायमींर में बच्चों द्वारा हाट हुनर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष सरायमीर व प्रधान आरिफ शेरवानी ने किया।
विद्यालय के बच्चों द्वारा हाट हुनर मेला का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा अपने हाथ से पास्ता, बर्गर, भेलपुरी, पकौड़ा, नमकीन, झूला आदि का स्टॉल लगाकर व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा लगाया गया स्टॉल एक से बढ़कर एक था जो लोगों को देखते बन रहा था। प्रधान आरिफ शेरवानी ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। विद्यालय में आए हुए सभी आगंतुकों का विद्यालय प्रबंधक संजय उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रीना उपाध्याय, रजनीश अस्थान, प्रशनजीत राय, दीपिका आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-राहुल यादव