प्रतिभा के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रतिभा इंटर कॉलेज एतलस पोखरा में वार्षिकोत्सव “लक्ष्य” एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार तथा विशिष्ट अतिथि कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। अध्यक्षता संस्थान की अध्यक्ष सरस्वती देवी ने की।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, हरियाणवी, राजस्थानी सहित विविध भारतीय संस्कृतियों की झलक पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के 36 पुरातन छात्रों को भी सम्मानित किया गया, जो आज विभिन्न क्षेत्रों में देशसेवा में योगदान दे रहे हैं। सम्मान पाकर पुरातन छात्र भावुक हो गए और उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया।
विशिष्ट अतिथि कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियों से स्पष्ट है कि उनमें शिक्षा के साथ संस्कार और भारतीय परंपराओं की गहरी समझ विकसित की जा रही है, इसके लिए शिक्षक-शिक्षिकाएं बधाई के पात्र हैं। प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने सभी अतिथियों को बुके, माला व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ध्रुव चंद मौर्य ने अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील दत्त विश्वकर्मा, रुचि श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव आदि की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम में लक्ष्मण मौर्य, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सुरेन्द्र मौर्य, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *