आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चिल्ड्रेन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पुरे उत्साह के साथ मनाया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जाने वाले इस खेल दिवस का उत्साह पूरे विद्यालय में देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर संस्था में रस्साकशी की प्रतियोगिता आयोजित की गई द्य चार सदनों में विभाजित विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने अपनी क्षमता और उमंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को मन्त्र-मुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत बालिका वर्ग में जहाँ विवेकानंद हाउस ने पहला तो बोस हाउस की छात्राओं ने दूसरे स्थान पर अपना वर्चस्व स्थापित किया। इसी प्रकार बालक वर्ग में बोस हाउस को विजेता तथा पटेल हाउस को उपविजेता घोषित किया गया। इससे पूर्व संस्था के प्रबंधक डॉ. कृष्णमोहन त्रिपाठी ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए छात्रों का उत्साह वर्धन किया। शैक्षणिक सलाहकार सुरेंद्र प्रसाद शुक्ल और संस्था की उपाध्यक्षता सुश्री नियति त्रिपाठी ने भी इस अवसर पर उपस्थित रहकर खिलाडियों के मनोबल में वृद्धि की। प्राचार्या सपना सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनकी गरिमापूर्ण उपस्थिति के लिए आभार-ज्ञापन किया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं को आयोजित कराते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार