विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बिखेरा हुनर का जलवा

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदपुर के ग्राम सभा अशोक नगर अरारा में स्थिति अशोका इंग्लिश स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों द्वारा अनेक उपकरण बनाए गए थे जिसका मुख्य अतिथि ने अवलोकन किया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान नंदाव दिनेश सरोज, ग्राम प्रधान इनावभार सुरेंद्र बिन्द, समाजसेवी संतोष सिंह ‘रांची’, गोविंदा को विद्यालय की अध्यापिका द्वारा तिलक लगाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके दीप प्रज्वलित किया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों द्वारा बनाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई विज्ञान प्रदर्शनी के बारे में जानकारी ली।
कक्षा 5 द्वारा वाटर डिस्पेचर, कक्षा 6 द्वारा पवन चक्की, कक्षा 7 और 8 द्वारा सेव वाटर, कक्षा 10 द्वारा वॉटर पॉल्यूशन, कक्षा 12 द्वारा स्ट्रक्चर ऑफ़ डीएनए बनाया गया था। मुख्य अतिथि ने सभी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह विपिन ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनियां, विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़ी जानकारी को साझा करने का एक तरीका है। इनसे छात्रों को नए तथ्यों और आविष्कारों के बारे में जानकारी मिलती है। इस मौके पर प्रधानाचार्य संदीप कुमार, क्षमा सिंह, ललिता राजभर, सरिता निषाद, संगीता बौद्ध, कंचन सरोज, खुशी पाठक, आरती कुमारी, प्रिया भारती, निर्मला, आनंद भारद्वाज, शैलेश कनौजिया, सिकंदर विश्वकर्मा, अरुण कुमार, मनोज यादव, धीरज कुमार, अकबर, नदीम, श्रीकांत आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *