संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के पैराडाइज कान्वेंट स्कूल फत्तनपुर सरायमीर में शनिवार को विधालय के बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पहले प्रबंधक संजय उपाध्याय, प्रधानाचार्य रीना उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष अनुपम पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि रहे फ्रैंक इस्लाम प्रतिनिधि तौकीर शेरवानी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने डे-नाइट प्रोजेक्ट, स्वयं विद्युत उत्पन्न वाहन, सोलर सिटी, बिजली घर, एसिड रैन ज्वालामुखी, सूर्य ग्रहण, न्यूटन, पेंडुलम, अंधो ंकी तीसरी आंख, चंद्रयान, मनुष्य पाचन तंत्र क्रिया, विज्ञान प्रदर्शनी में बना कर लोगों का मन मोह लिया। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 4 से लेकर कक्षा 9 के छात्र भाग लिए। बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि फ्रेंच इस्लाम के प्रतिनिधि तौकीर शेरवानी ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं यही बच्चे आगे चलकर पूरे दुनिया में देश का नाम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों को एकदम से निखार दिया गया है। बच्चे यहां से जहां भी जाएंगे अपनी प्रतिभा से लोगों का मन मोह लेंगे। इस अवसर पर प्रबंधक संजय उपाध्याय, जीत, पारो, रमाशंकर, राहुल, अरुण, एरम, जोशाना राय, प्रियंका तिवारी, अंजू पाठक, आदित्य पान्डेय आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य रीना उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-राहुल यादव