नीट परीक्षा में लालगंज तहसील के बच्चों ने फहराया परचम

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2024 में सफलता अर्जित कर कस्बा देवगांव निवासिनी निगार तबस्सुम पुत्री जमशेद अहमद ने 720 में से 677 अंक हासिल कर आल इंडिया स्तर पर 10269वीं रैंक हासिल की है। वहीं रामपुर बढ़ौना लालगंज निवासी राणा प्रताप यादव पुत्र राजबहादुर यादव ने 667 अंक हासिल कर आल इंडिया स्तर पर 16521वीं रैंक हासिल की है। इसी प्रकार विषहम निवासी अम्मार अनवार ने 680 अंक हासिल किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के लोगों में प्रसन्नता देखी जा रही है। मेधावियों के परिजनों व क्षेत्र के लोगों ने मेधावियों को बधाई प्रदान करते हुए सदैव प्रगति तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में जमशेद अहमद, शाहजहां बेगम, रामाश्रय यादव, माधुरी देवी, इरफान अहमद, अनवार अहमद आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *