बीड़ी श्रमिक के बच्चे 30 तक छात्रवृत्ति के लिए करें आवेदन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत सरकार एवं श्रम मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत बीड़ी श्रमिक बच्चों एवं बच्चियों को फार्म भरने की अंतिम तिथि आगामी 30 सितम्बर तक है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए असंगठित बीड़ी मजदूर कल्याण समिति अध्यक्ष कैलाश प्रसाद गोंड़ ने बताया कि नगर में स्थित मोहल्ला तकिया चकला पहाड़पुर में असंगठित बीड़ी मजदूर कल्याण समिति की बैठक मंगलवार को हुई। उन्होंने बताया कि जो छात्र स्कूलों में पढ़ रहे हैं वे आगामी 30 सितम्बर के अंदर आनलाइन फार्म भर दें। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय प्रभारी, चिकित्सा अधिकारी बीड़ी श्रमिक चिकित्सालय भारत सरकार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय 238 मिशन कम्पाउंड सिविल लाइन आजमगढ़ एवं असंगठित मजदूर कल्याण समिति मोहल्ला तकिया चकला पहाड़पुर से सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *