फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा स्थित न्यू ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे विद्यालय से चार हाउस ने अपनी भागीदारी की। प्रत्येक हाउस से दो-दो रंगोलियां बच्चों ने बनाई थी। सभी रंगोली बहुत ही मनमोहक थी।
रंगोली को जज करने के लिए फूलपुर देहात के प्रधान सुरेंद्र सिंह यादव, फूलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष राम अशीष बरनवाल, राजेश कुमार उर्फ चुट्टूर, प्रकाश यादव ने रंगोलियों की साज सज्जा उसके थीम रंगोली की प्रस्तुतीकरण की विधवत आकलन किया। सभी रंगोली के नंबर सेफ रखे गए जिसका परिणाम दीपावली के बाद स्कूल खुलने पर घोषित किया जायेगा। अंत में विद्यालय के प्रबंधक चंद्रिका यादव, वाइस प्रिंसिपल संजुक्ता सामाल व दिलीप मिश्रा ने सभी आगुन्तकों का आभार प्रकट किया। फूलपुर कस्बे के अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ चुट्टूर ने चारों हाउस के कैप्टन वाइस कैप्टन को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाकर सारे हाउस के छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय