नुक्कड़ नाटक से बच्चों को किया जागरूक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षा क्षेत्र मंेहनगर और गोपालपुर प्राथमिक व जूनियर विद्यालय के प्रधानाध्यापक की देखरेख में निपुण भारत मिशन के तहत नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम मुनाल संस्थान द्वारा प्रस्तुति दी गई। गायक मुन्नालाल द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा संचालित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह व जिला समन्वयक बालिका अनिल कुमार सिंह की देखरेख में खंड शिक्षा अधिकारी रवि किशन कुमार मेंहनगर के सहयोग से जगह-जगह कराया जा रहा है जिसमें सरकार द्वारा बच्चों को दिया जा रहा सहयोग ड्रेस, कापी, मोजा, जूता व यूनिफॉर्म के लिए 1200 रुपया खाते में आता है। जिसका अभिभावक मिस यूज न करें। बच्चों का अधिकार न छिने उनको समय से स्कूल भेजें। छुट्टी के समय बच्चों से काम न कराएं स्कूल के समय बच्चों से बिल्कुल काम न लें। निपुण भारत मिशन के तहत 1, 2, 3 कक्षा की शिक्षा पूरे जीवन की शिक्षा की मजबूत नींव है। मजबूत शिक्षा के लिए सरकार विद्यालय के कायाकल्प पर ध्यान दे रही है। स्कूलों में टाइल्स, मेज, कुर्सी आज की व्यवस्था की गई है। कलाकारों ने नाटक बुनियाद, शिक्षा, धन, सामर्थ्य और शारदा के माध्यम से जनमानस को जानकारी दी। इस अवसर पर ऋचा, मुन्ना लाल, सुबाष, भानु प्रताप, रामवृक्ष, मैनेजर, शीला, लक्षण राम, प्रधानाध्यापक अवध लाल, मुन्नीलाल, पंचम, रीता देवी आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *