क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बच्चों ने किया भरपूर मनोरंजन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। टाइनी टाट्स स्कूल में क्रिसमस का पर्व हर्षाेल्लास व भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे स्कूल परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया। तान्या यादव और निष्ठा मोदनवाल ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का भरपूर मनोरंजन किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत ईशा मसीह के जन्म पर आधारित नाटिका विशेष आकर्षण का केंद्र रही। क्रिसमस समारोह सभी के लिए यादगार एवं प्रेरणादायक रहा। इस मौके पर प्रभु ईशामसीह के जन्म और उनके आदर्शों को इस कार्यक्रम के द्वारा बच्चो को बताया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नितिन गौड़, राजीव सिंह (गप्पू), राजेश्वर सिंह एवं टीचर में रंजना, रीना, अर्चना, पूनम, नाज़िया और सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *