चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सह प्रबंधक सुरेन्द्र प्रसाद शुक्ला रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य करुणा पति मिश्र ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा, शहीदों के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन एवं ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें मनमोहक नृत्य, प्रभावशाली भाषण, तथा हिंदी एवं अंग्रेज़ी भाषा में विचार प्रस्तुतियां शामिल रहीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि सुरेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने अपने संबोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अनुशासन, परिश्रम एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य करुणा पति मिश्र ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *