रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय जनता इंटर कॉलेज व मां राधिका पब्लिक स्कूल अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा कार्य समिति के प्रदेश सदस्य अखिलेश मिश्रा व विशिष्ट अतिथि आस्था जायसवाल सीओ सदर रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्तम प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से सभी को भावविभोर कर दिया। अखिलेश मिश्र ने अपने संवोधन में कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा का अत्यधिक विकास हो सके और आगे निकलने की होड हो। सीओ आस्था जायसवाल ने बच्चों के साहस को सराहा। प्रबंधक विनय कुमार गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों के कार्यक्रम एवं उनकी प्रतिभा को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम मंे अवधराज यादव, अनूप विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, राहुल सिंह, अनीता गुप्ता, अमृता वर्मा, मोना परवीन, सविता आदि मौजूद थीं। छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा