श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चोें ने मोहा मन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। साहित्य एवं संस्कृति के सर्म्वद्धन को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती, द्वारा नगर के पुरानी कोतवाली स्थित श्री अग्रवाल धर्मशाला में बाल गोकुलम श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छोटे-छोटे मासूम बच्चों ने श्रीकृष्ण-वेष-भूषा में सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता तीन वर्गों में शुरू हुई जिसमें शिशु वर्ग 0 से 3 वर्ष, बाल वर्ग 3 से 7 वर्ष, किशोर वर्ग 7 से 11 वर्ष हुआ। शिशु वर्ग में प्रथम ऋषभ शर्मा, द्वितीय अविका अग्रवाल, तृतीय स्थान पर अनिरुद्ध रहे। वहीं बालवर्ग में प्रथम भूमि अग्रवाल, द्वितीय ज्ञान गुप्ता व तृतीय स्थान पर पारितोष मौर्या रहीं। किशोर वर्ग में प्रथम स्थान पर संस्कृति अग्रवाल, द्वितीय आराध्या व तृतीय स्थान पर राना आलेख भार्गव रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य सभी प्रतिभागियो को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र दिया गया। संस्था अध्यक्ष डॉ.डीपी तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि बच्चों को अपनी सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक किया जा सके और बच्चे अपने धार्मिक मूल्यों और उनके नायकों का अनुसरण कर सकें। अंत में संस्था द्वारा बाल रूप में आए हुए समस्त बाल कृष्ण का विधिवत पूजन, आरती आदि कर प्रसाद वितरण किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *