हास्य समाचार से बच्चों ने मोहा सभी का मन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेण्ट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल के प्रांगण में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस धूम-धाम से मनाया गया। चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर बच्चों के अधिकारों एवं भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प लिया गया।
विद्यालय के प्रबंधक प्रशांत चंद्रा, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल व अनिरूद्ध जायसवाल, प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव, उपप्रधानाचार्य तरणी श्रीवास्तव, समन्वयक धीरेन्द्र भारद्वाज, यामिनी अरोरा एवं मोना सिंह ने संयुक्त रूप से नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
वली हारिस, प्रवीण राय व मनीष पाण्डेय आदि ने अपने हास्य समाचार व काव्य पाठ के माध्यम से बच्चों का दिल जीत लिया। विद्यालय प्रांगण में तरह-तरह के खेल का आयोजन किया गया था जिसमें जूनियर एवं सीनियर संवर्ग के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इनमें सैकजम्प, रस्साकसी, स्पून रेस, कोन रेस, मिक्की माउस आदि प्रमुख थे। इन खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।
अंत में प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने पं.जवाहर लाल नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। अंत में समस्त बच्चों एवं विद्यालय परिवार को बाल दिवस की बधाई देते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *