वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मोहा सभी का मन

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के इस्माइलपुर गोरिया बाजार स्थित न्यू लोटस एकेडमी स्कूल आफ ग्रुप के प्रांगण में शुक्रवार की शाम भव्य वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सत्येन्द्र राय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। जहां विद्यालय के छात्र, छात्राओं ने गणेश वंदना और सरस्वती वंदना की प्रस्तुति देकर लोगों को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्रों को प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। क्योंकि छात्र जीवन में मिला अनुशासन और संयम जीवन के कठिन समय में भी हमें अग्रसर रहने की प्रेरणा देता रहता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष चौरसिया और संचालन उमा ने किया।
इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद गुप्त, राम सागर सिंह, चंद्रपाल सिंह, दीपक मिश्रा, लालजी सिंह, रविन्द्र सिंह, अमित गुप्ता, विनय मद्धेशिया सहित छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *