अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। छत पर पतंग उतारने के लिए चढ़ा बालक विद्युत करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया।
अतरौलिया नगर पंचायत के खानपुर फतेह निवासी गोलू पुत्र विनोद विश्वकर्मा 6 वर्ष जो दोपहर अपने छत पर खेल रहा था की इसी बीच 11हज़ार बोल्ट के तार पर लटकी हुई पतंग पर उसकी नज़र पड़ी और वह लोहे की रॉड से पतंग को उतारने लगा, इस दौरान वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और दो मंजिले मकान से नीचे जा गिरा जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान मृतक गोलू के घर के सभी सदस्य जोर जोर से दहाड़े मार कर रोने बिलखने लगे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गए और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी हासिल की। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया और शव को दाह संस्कार के लिए लेकर चले गए। मृतक गोलू घर में सबसे छोटा था जो कक्षा एक का छात्र था, इसका एक भाई रुद्र 14 वर्ष का है तथा बहन दीपिका 12 वर्ष की। मृतक का पिता विनोद विश्वकर्मा जो घर पर ही वेल्डिंग का कार्य करते है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि छत के करीब से ही हाई वोल्टेज तार जो रिलायंस कंपनी के टावर में सप्लाई के लिए गया है टावर विगत 10 वर्षों से बंद पड़ा है लेकिन बिजली का कनेक्शन अभी चालू है। हालांकि इस संदर्भ में उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार राव ने दुरूख व्यक्त किया है और जांच कराकर पीड़ित की हर संभव मदद का भरोसा दिया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद