आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मंडलीय जिला चिकित्सालय का प्रमुख अधिक्षिका रीता दुबे द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने अस्पताल मंे भर्ती मरीजों हाल-चाल लिया और साफ-सफाई की भी निगरानी की। सभी रजिस्टरों का भी अवलोकन किया।
आकस्मिक जांच पड़ताल के बारे में अधीक्षिका श्रीमती दूबे ने बताया कि सारा कुछ सिस्टम सही रहा साफ सफाई में कुछ कमियां थी जिसके लिए सफाई कर्मचारियों को डांट फटकार लगाई गई और मरीजों के तीमारदारों द्वारा सहयोग नहीं मिल पा रहा है। जंगले की जाली टूटी पाई गई पेशेंट के साथ ज्यादा लोग देखे गए। अक्सर मरीजों के तीमारदारों द्वारा जाली को तोड़कर उसी रास्ते से कूड़ा कचरा बाहर फेंका जाता है। इस मामले पर अधिक्षिका द्वारा मरीजों के तीमारदारों को जंगले में लगी जाली न तोड़ने की हिदायत दी गयी।
रिपोर्ट-बबलू राय