प्रमुख प्रतिनिधि ने क्षेत्रवासियों को दी करोड़ों की सौगात

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खण्ड कोयलसा में प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव द्वारा गुरूवार को मादेपुर व क्षेत्र को करोड़ों रुपए की सौगात दी गई जिसमे मादेपुर में 220 मीटर इंटरलॉकिंग का उद्घाटन किया। इसी क्रम मे बड़ा गांव में 200 मीटर इंटरलॉकिंग का उद्घाटन, सरैया केशवपुर सहित अनेक गांव में डेढ़ सौ मीटर इंटरलॉकिंग का उद्घाटन किया गया। वहीं देवरिया ग्राम पंचायत में 200 मीटर इंटरलॉकिंग का उद्घाटन क्षेत्र पंचायत निधि से किया गया।
उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र का मुझे स्नेह और प्यार प्राप्त है इसलिए मैं अपनी क्षमता से अधिक बढ़-चढ़कर विकास कार्य करना चाहता हूं। जहां भी लोगों को जरूरत पड़ी और मुझे सुझाव दिया बिना भेदभाव किये ही उस गांव में इंटरलॉकिंग और सीसी रोड का कार्य किया गया।
अतरौलिया के पूर्व चेयरमैन रामचन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। जो भी योजना से वंचित है उन्हें भी जागरूकता कर लाभ दिया जाएगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रिखू पटेल, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, योगेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, आनंद तिवारी, प्रदीप शुक्ला, अंकित गुप्ता, दीपक मोदनवाल, रविकांत तिवारी, हरेंद्र सिंह, अरुण, जगदीश, अरविंद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *