मुख्यमंत्री के ओएसडी की मार्ग दुर्घटना में मौत

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में तैनात जनपद निवासी पीएसएस मोती सिंह की सड़क हादसे में निधन के बाद पैतृक गांव बूढ़नपुर में शोक की लहर दौड़ गयी।
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के बूढ़नपुर बाजार निवासी मोती सिंह पुत्र स्व. श्याम नरायन सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैम्प कार्यालय में ओएसडी पद पर तैनात थे। गुरूवार की रात गोरखपुर से अपनी पत्नी उमा सिंह के साथ लखनऊ जा रहे थे बताया जा रहा उनकी बहन की तेरहवीं थी। स्कार्पियो अपने खुद चला रहे थे कि स्कार्पियो के सामने अचानक नीलगाय के आने से स्कार्पियो डिवाइडर से टकरा गई और मौके पर मोती सिंह की मौत हो गई। पत्नी उमा सिंह बुरी तरह घायल हो गयी। उनका इलाज लखनऊ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। स्व.श्री सिंह एसडीएम के पद से 2018 में अम्बेडकर नगर जिले के आलापुर तहसील से सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद से मुख्यमंत्री के यहां ओएसडी के पद पर तैनात थे। इनके पास एक लड़के आलोक सिंह है जो लखनऊ में ही कस्टम विभाग में है। दो लड़कियां है जिनकी शादी पहले ही हो गई है। चार भाई में यह दूसरे नम्बर पर थे। परिजनों में इनके भाई हीरा सिंह व अन्य परिजन शव लेने के लिए लखनऊ गए हैं। इस दुःखद घटना से बूढ़नपुर चौक पर सन्नाटा पसरा हुआ है तथा अधिकतर दुकानों के शटर गिरे हुए हैं।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *