मुख्यमंत्री ने स्व. डा.कन्हैया सिंह के परिजनों से की मुलाकात

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार जनपद में पहुंचे। हालांकि अपने प्रोटोकॉल से थोड़ा सा बदलाव करते हुए वह आजमगढ़ शहर के ठंडी सड़क पर स्थित डॉ.कन्हैया सिंह के आवास पर भी पहुंचे। डॉ.कन्हैया सिंह साहित्यकार के साथ ही उत्तर प्रदेश हिंदी भाषा संस्थान के अध्यक्ष भी रह चुके थे। 2 दिन पूर्व ही डॉ.कन्हैया सिंह का निधन हुआ था। मुख्यमंत्री अपने तय कार्यक्रम में बदलाव कर परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सबसे पहले मंदुरी स्थित हवाई अड्डे पर उतरा जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर बैठक की। इसके बाद 10 मार्च को प्रधानमंत्री के आगमन के कार्यक्रम स्थल, हवाई अड्डे के सामने जाकर निरीक्षण किया। वहां से हेलीकॉप्टर आजमगढ़ जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन पर उतरा। यहां से मुख्यमंत्री डॉ.कन्हैया सिंह के घर गए। वहां से आकर फिर जहानागंज के आजमबांध स्थित महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को भी देखा और जल्द उसको पूरा करने का निर्देश दिया। क्योंकि प्रधानमंत्री अपने आगमन के दौरान हवाई अड्डे के साथ ही विश्वविद्यालय का भी लोकार्पण करेंगे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *