मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति 5.0 का किया वर्चुवल शुभारंभ

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शनिवार को लोकभवन लखनऊ से मिशन शक्ति-5.0 का शुभारंभ, मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित एसओपी की पुस्तिकाओं का विमोचन एवं वर्चुअल माध्यम से समस्त जनपदो में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया गया।
उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एनआईसी आजमगढ़ में मण्डलायुक्त विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की उपस्थिति में देखा गया।
मिशन शक्ति 5.0 अभियान पहले एक माह तक चलेगा। एक माह के बाद इसको तीन माह के लिए आगे बढ़ाया जायेगा और तीन माह बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं का चयन कर उसकी सूची तैयार की जायेगी। ये महिलाएं स्वावलंबन का प्रतीक बनेंगी और महिलाओं के लिए रोल मॉडल भी बनेंगी। इस अवसर पर एसीएमओ डा.अब्दुल अजीज, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, एबीएसए सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *