मुख्य अभियंता विद्युत व कवि प्रेमी का हुआ सम्मान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक प्रभु नारायण पांडे के नेतृत्व में घोरठ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता विद्युत वितरण आजमगढ़ क्षेत्र अनिल नारायण सिंह का राष्ट्रीय संरक्षक सम्मान पत्र व अंगवस्त्रम एवं विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के उप संयोजक आशेष सिंह द्वारा बुके एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल द्वितीय अजय मिश्र को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया है। समारोह में वीरेंद्र यादव पूर्व प्रधान भोला त्रिपाठी परशुराम सेना के संजय दुबे, संजीव तिवारी, विजय प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, द्वारा समाजसेवी सुजीत कुमार सिंह, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता व कवी प्रेमी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। संजय कुमार पांडे ने कहा कि जब से मुख्य अभियंता ने आजमगढ़ क्षेत्र का कार्यभार ग्रहण किया है तब से विद्युत आपूर्ति एवं जन समस्याओं का समाधान पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे अधीक्षण अभियंता अजय मिश्रा ने कहा कि जो मुझे सम्मानित किया गया है मैं इससे भुला नहीं सकता। अपने सम्मान से अभिभूत मुख्य अभियंता अनिल नारायण सिंह ने कहा कि मैं संगठन की सभी पत्रकार साथियों के प्रति आभार प्रकट करता हूं। इस मौके पर आशिष सिंह, जय प्रकाश श्रीवास्तव, भोला त्रिपाठी, मनोज पांडे रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *