लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवगांव पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुवन कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई।
28 नवंबर को उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी प्रभारी चौकी लालगंज, पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाईवे मोड़ पकड़ी खुर्द रोड के पास राहगीरों को अवैध गांजा बेच रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर की निशानदेही पर संदिग्ध व्यक्ति को बिना किसी अवसर दिए हिरासत में ले लिया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम दीपक चौधरी निवासी अशोक नगर कॉलोनी, दानियालपुर नक्कीघाट थाना सारनाथ जनपद वाराणसी बताया। उसने स्वयं को डाक पैरोकार (मुख्य आरक्षी) के रूप में नियुक्त होना स्वीकार किया।
क्षेत्राधिकारी लालगंज की उपस्थिति में एनडीपीएस एक्ट के तहत तलाशी ली गई। एक पन्नी में सफेद कागज की चार पुड़ियों में रखा कुल 38 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी को अपराध से अवगत कराते हुए कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद