शहीदाने क़र्बला की याद में निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे में सोमवार को शिया समुदाय के एमामबाड़ों में मजलिसों का आयोजन किया गया। चेहल्लुम के जुलूस शहमुहम्मदपुर स्थित एमामबाड़ा दरबारे हुसैनी परिसर में मुहल्ला शाहमुहम्मदपुर, पूरासोफी, रोहनी बाग़, पूरा बाग़ से निकलकर चेहल्लुम का जुलूस एकत्र होकर चेहल्लुम का भव्य संयुक्त जुलूस अलम और ताबूत के साथ बड़े ही अक़ीदत के साथ निकाला गया।
चेहल्लुम का जुलूस परम्परागत विभिन्न मार्गों से गुज़रता हुआ सब्ज़ी मंडी स्थित क़दम रसूल पर पहुंचकर नौहा ख्वानी और सीनाज़नी कर शहीदाने क़र्बला को मंज़ूम खिराजे अक़ीदत पेश किया। नगरपालिका कार्यालय होते हुए मोहल्ला हैदराबाद स्थित शाह के पंजे क़र्बला पहुंचा जहां शिया अंजुमनों मुख्य रूप से अंजुमन मासूमियाँ, अंजुमन अंसारे हुसैनी रजिस्टर्ड, अंजुमन अंसारे हुसैनी कदीम के सदस्यों द्वारा वाक़याते क़र्बला पर आधारित नौहा ख्वानी कर क़र्बला के शहीदों को नज़राने अक़ीदत पेश किया गया। चेहल्लुम के कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मौलाना फ़िरोज़ अब्बास, मौलाना इरफ़ान अब्बास, डाक्टर अली रेहान तोराबी, सभासद इम्तेयाज़ हुसैन, हसन अख्तर, हसन रज़ा, आदि लोग शामिल रहे। मुबारकपुर कस्बे के एतिहासिक चेहल्लुम के कर्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने कि दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात रही।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *