फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत बघौरा इनामपुर में स्थित वृद्धजन आवास वृद्धआश्रम में सीएमओ आईएएन तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित करके समस्त परिजनों का मेडिकल चेकअप किया गया।
सीएमओ द्वारा वृद्धजनों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या न हो इसके लिए उन्होंने सप्ताह के 2 दिन वृद्धाश्रम आवास में रह रहे लगभग 65 वृद्धजनों के चेकअप की पूर्ण व्यवस्था की। चेकअप के दौरान अस्वस्थ रह रहे वृद्धजनों में दवाइयों का भी वितरण किया गया। वृद्ध आश्रम में पहुंचे सीएमओ और समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल ने सर्वप्रथम फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर रानी की सराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मनीष तिवारी, सुशील मौर्य, डॉ विवेक सिंह, डॉ प्रियंका गुप्ता, फरिहा सीएचसी प्रभारी डा. बेलाल और डॉक्टर अनुपम अमिता यादव, अमर बहादुर, नीरज तिवारी सहित समस्त स्टॉप मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सीएमओ आईएएन तिवारी को चौकी इंचार्ज फरिहा नवल किशोर सिंह एवं संस्था के अध्यक्ष अरविंद राय द्वारा सम्मान चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव