रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पर मंगलवार की सुबह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान जीआरपी, आरपीएफ एवं डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया, जिसमें स्टेशन परिसर के प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थान को गहनता से खंगाला गया।
अभियान के दौरान प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री हाल, टिकट काउंटर तथा आने-जाने वाली ट्रेनों में विशेष रूप से जांच की गई। इस दौरान यात्रियों के सामान की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर भी कड़ी निगरानी रखी गई। टीम का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशन पर होने वाली आपराधिक घटनाओं जैसे लूट, चोरी, छिनैती, जहरखुरानी तथा अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना रहा। इस अभियान का नेतृत्व जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन ने किया। उनके साथ उपनिरीक्षक हेमंत कुमार यादव, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार यादव, नवनीत कुमार मिश्रा, अजय कुमार यादव, धीरज कुमार यादव, कांस्टेबल पंकज कुमार सिंह एवं इन्द्रजीत कुमार सहित डॉग स्क्वॉड और विशेष चेकिंग टीम के सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान भी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *