फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सिंगल यूज प्लास्टिक के रोक थाम के लिए उपजिलाधिकारी ज्ञानचन्द गुप्ता के द्वारा फूलपुर नगर में छापेमारी किया गया। इस दौरान डेढ़ लाख से अधिक दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। छापेमारी के दौरान नगर के व्यापारियों में खलबली मच गया। छापेमारी में 1 कुंतल से अधिक प्रतिबंधित पालीथिन बरामद किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर फूलपुर उपजिलाधिकारी एवं नगर प्रशासक और अधिशासी अधिकारी दिनेशचन्द आर्य के द्वारा फूलपुर नगर में सिंगल यूज अभियान के तहत छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान फूलपुर नगर के शंकर तिराहा, शनिचर बाजार, चुना मंडी, मंगल बाजार में प्लास्टिक के रोकथाम के लिए छापेमारी की गयी। उपजिलाधिकारी एवं नगर प्रशासक ज्ञानचन्द गुप्ता ने बताया कि सरकार के द्वारा प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगा दिया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी के आदेश पर फूलपुर नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के रोक थाम के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी में लगभग डेढ़ कुंतल से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद किया गया है। लगभग डेढ़ लाख रुपये दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। इस अवसर अधिशासी अधिकारी दिनेश चन्द आर्य, राम सूरत गौड़, अनुपम आदि लोग रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय